Sajal Divya Foundation Trust

Plantation

औषधीय वृक्ष, बहु वर्षीय वनस्पति पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण कम करने में सार्थक एवं सहयोगी है। आप के एक प्रयास से जन समुदाय का स्वास्थ्य लाभ  देने लेने के उपयोग में आने वाली वनस्पतियां अधिक होंगी, उपयोग और ज्ञान बढ़ेगा । ग्रीन बेल्ट विकसित होंगे, शहर में और शहर के आसपास हरा भरा वातावरण विकसित होगा, पर्यावरण संरक्षण में जन सहयोग एवं भागीदारी प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिलेगी। परिणाम स्वरूप पौधारोपण द्वारा पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा, स्वच्छ हवा मिलेगी। औषधि उपयोग में आने वाले फल, पुष्प, तना, छाल आदि की उपयोगिता की जानकारी लोगों को मिलेगी । जनमानस के तन और मन को स्वस्थ और सुखी बनाने में उचित उपयोग का बढ़ावा मिलेगा। स्वस्थ समाज, साफ सुथरा हरा भरा शहर एवं प्रदूषण मुक्त पर्यावरण का संरक्षण होगा।

इस कार्यक्रम में सहयोगी बने स्वस्थ स्वच्छ पर्यावरण एवं जन उपयोगी वनस्पतियों द्वारा धरती मां का श्रृंगार करें।

निम्न का सहयोग सेवा  समर्पण आमंत्रित है।

  • सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान
  • पर्यावरण प्रेमी महानुभाव
  • इको फ्रेंडली कार्यकारी संस्थान
  • औषधीय पौधों एवं किचन में उपलब्ध मसाले का स्वास्थ्य जानकारी लेने वाले परिवार एवं संगठन।

संस्थान पौधों की व्यवस्था पौधारोपण की एवं जगह की परमिशन में सहयोग करेगा । प्रत्येक स्कूल कॉलेज का विद्यार्थी एक पौधा लगाएं और उसका देखभाल यानी संरक्षण एवं संवर्धन अपने करें, खुशी पाए और प्रकृति के नजदीक आए।

कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए हमसे जुड़ें।
मोबाइल नंबर – 8818050830

हमारे हाल के कार्यक्रम

Call Now

error: