Sajal Divya Foundation Trust

हमारा नज़रिया

सजल दिव्य फाउंडेशन की स्थापना निरंतर सेवा भाव, ग्रंथों वेदों शास्त्रों में छुपी उस प्रायोगिक, व्यावहारिक ज्ञान का उपयोग एवं जनमानस भलाई के उपयोग हेतु किया गया है। अद्भुत मावनीय शक्ति, मानव कल्याण के लिए सेवा का प्रयत्न ,अध्यात्म बल,प्राकृतिक दृद्रष्टिकोण, सहज जीवन जीने की कला एवं दिन दैनिक जीवन में आने वाले शारीरिक मानसिक कठिनाइयों का समाधान- हेल्थ कैंप , योग कैंप , जड़ी-बूटी उद्यान – औषधीय पौधारोपण -पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण कम करने में , नई पीढ़ी को अवगत कराना और सेवा उत्प्रेरण करना ट्रस्ट के प्रमुख कार्यकारी अंग हैं। मानव कल्याण के लिए लुप्त होती विधाओं को जो प्रमाणिक हैं और शास्त्र आधारित हैं उनको मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास किया गया है। टेक्नोलॉजी के युग में ज्ञान तो बहुत है, प्रयोग कम है और उपयोग तक लाने का प्रयास बहुत कम लोग ही करते हैं अतः इस ट्रस्ट मंच के माध्यम से वैदिक ज्ञान, शास्त्र ज्ञान, औषधि ज्ञान, शोध ज्ञान का आधार लेते हुए उचित प्रयोग एवं जनमानस को लाभ पहुंचाने के लिए जन उपयोगी बनाना है।

जैसा कि ट्रस्ट का नाम सजल दिव्य है इसकी अवधारणा जल के गुण, जल के दिव्यत्य के अनुसार किया गया है,जल अपने दिव्य गुण के कारण सभी प्रकार के अच्छाइयों को धारण और बुराइयों को साफ करने मे समर्थ एवं सार्थक है। और अपना रास्ता बाधा आने के बावजूद भी बना लेता है। ठीक उसी प्रकार ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य टीम का भी मनोनयन है मानवीय सेवा के लिए जनमानस के लाभ के लिए सजल प्रयास करते रहे।

सेवा का उत्प्रेरण एवं उत्कंठा एकाएक पैदा नहीं हुई है बल्कि लम्बे समय से मानव कल्याण हित में किये गए कार्यो का एवं जान मानस ले लाभ हेतु सोच का परिणाम है , सेवा करते हुए विज़न का प्रादुर्भाव हुआ जो बच्चों को कला संस्कार प्रतियोगिता प्रवीणता कुशलता विकसित करना तथा साथ-साथ योग आयुर्वेद द्वारा शिविर चिकित्सा शिविर का आयोजन कर, निरंतर सेवा भाव, जनमानस लाभ देकर उत्पन्न हुआ है। जिसको 2018 से सजल दिव्य के माध्यम से अनवरत किया जा रहा है जो आप लोगों के सहयोग सहभागी आयोजन एवं समर्पण से होता रहा है। परंतु भव्य रूप हेतु वयस्था प्रबंधन एवं अधिकाधिक लाभ हेतु समाज के ज्ञानी मार्गदर्शकों द्वारा सेवा सहयोग समर्पण एवं दृष्टिकोण में मजबूती मिल सकी है |। अब तक जो लोग प्रत्यक्ष रूप में कार्यक्रम से जुड़े होते हैं आर्थिक एवं शारीरिक भागी होते हैं परंतु बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो सेवा के लिए परोक्ष रूप से आर्थिक एवं मानसिक सहयोग देना चाहते हैं उनके सहयोग लेने में अब तक हम लोग वंचित हो जाते थे परंतु अब सामरिक दृष्टि से इसका विस्तार एवं उचित प्रबंधन किया गया है ताकि आप सभी लोगों के सहयोग से जरूरतमंद को और सेवा मिल सके तथा वृहद प्रारूप विकसित हो सके | जिससे जनमानस को अधिक से अधिक लाभ मिल सके ,संगठन के मुख्य क्रिया कलापो द्वारा प्रकृति एवं जनमानस को लाभ मिल सके | वैसे तो जो उद्देश्य एवं दृष्टिकोण पर कार्य किया जा रहा है उसके लाभार्थी सभी लोग हैं परंतु ज्यादा लाभान्वित वह सारे लोग महसूस करेंगे ,जो लोग प्रकृति प्रेमी ,स्वास्थ्य प्रेमी, वैदिक विज्ञान प्रेमी हैं।

तो आए मिले, संगठन का विस्तार करें, उद्देश्यों को मिल कर आगे बढ़ाये, वेद वैदिक ज्ञान, शारीरिक मानसिक कठिनाइयों का समाधान आयुर्वेद हेल्थ कैंप, योग कैंप, जड़ी-बूटी उद्यान – औषधीय पौधारोपण -पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण कम करने में, ज्ञान प्रचार प्रसार रूपी सजल दिव्य का अनवरत प्रवाह करें।

हमारा लक्ष्य

  • जड़ी-बूटी उद्यान – औषधीय पौधारोपण -पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदुषण कम करने में सहयोग
  • शारीरिक मानसिक समस्याओं  का समाधान आयुर्वेद हेल्थ कैंप-योग कैंप द्वारा देना
  • वैदिक विज्ञानं में उपयोगी विषय को जनमानस  तन मन के स्वस्थ्य लाभ हेतु व्याहारिक बनाना
  • आयुर्वेद उद्यमिता, कला कौशल शिक्षण एवं प्रशिक्षण द्वारा आत्मनिर्भरता उद्यमिता से जोड़ना

हमारे हाल के कार्यक्रम

समाचार और मीडिया

Call Now

error: