Entrepreneurship








आयुर्वेद विज्ञान शरीर को स्वस्थ एवं रोग को जड़ से मिटाने में पूरी तरह से कारगर एवं सफल है।
आयुर्वेद विज्ञान जड़ी बूटियों की दवा और इलाज का तरीका बृहद और व्यापक है जिसकी वजह से इस क्षेत्र में प्रशिक्षित डिग्री धारक वैद्य, गुरु शिष्य परंपरा से सीखे हुए चिकित्सक बंधु, योग प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक एवं विद्यार्थी, स्वास्थ्य लाभ भावना के धनी स्वरोजगार करने वाले भाई बंधु, सौंदर्य प्रसाधन बुटीक चलाने वाले लोग, इस क्षेत्र में काम सीखने एवं करने वाले नए प्रतिभागी जन आदि को कैरियर सेटिंग में काम करने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है जिसके कारण इच्छुक कार्य करने वाले लोग भी अपने काम और प्रतिष्ठान को स्थापित करने में हौसला तोड़ देते हैं या आयुर्वेद के तौर तरीकों से इलाज करने का तरीका छोड़ देते हैं। जिससे आयुर्वेद पद्धति का विकास एवं जनउपयोगिता कम है। कम लोग ही इस कार्य में लगे है । यही कारण है आयुर्वेद विधि द्वारा इलाज, इस क्षेत्र में कैरियर ,उद्यम कला कौशल विकास ,आयुर्वेद के मौलिक सिद्धांतों का प्रयोग कर बीमारी का इलाज करना सबकी जरूरत है आयुर्वेद की समग्र विकास एवं जनमानस को लाभ देने के लिए परम आवश्यक भी है। पुरातन वैदिक जनउपयोगी विज्ञान की वैधता एवं प्रामाणिकता को निरंतर फलने फूलने बनाए रखने के लिए एवं जनमानस की तन और मन के स्वास्थ्य लाभ हेतु जरूरत भी है।
इस क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सक वैद्य, उप वैद्य , नए प्रशिक्षण प्राप्त आयुर्वेदाचार्य एवं सेवा सहयोगियों को व्यावहारिक आसान चिकित्सा पद्धति को अवगत कराना कतिपय जरूरी है जिसके लिए आयुर्वेद उद्यमिता कला कौशल शिक्षण एवं प्रशिक्षण -आयुष उद्यमी कार्यक्रम द्वारा व्यवहारिक ज्ञान साझा करके सभी को चिकित्सा सेवा लायक बनाना एवं आयुर्वेद के प्रचार प्रसार में अग्रणी निर्णायक भूमिका के लिए तैयार करना। जिससे विलुप्त एवं कमजोर हो रही वैदिक ज्ञान की वैज्ञानिक परंपरा का मानव कल्याण के लिए जीर्णोद्धार किया जाए।
जो लोग इस क्षेत्र में पहले से काम कर रहे हैं अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें और जो लोग इस क्षेत्र में नया कैरियर, अपना उद्यम ,अपना रोजगार ,अपना प्रतिष्ठान बनाकर स्वावलंबी आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो प्रशिक्षण प्राप्त करें।
कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए हमसे जुड़ें।
मोबाइल नंबर – 8818050830